छठ पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर ने छठ घाट का किया निरीक्षण, घाट की कराई सफाई

बिलासपुर. छठ पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर रामशरण यादव ने छठ घाट पहुँच निरीक्षण किया. साथ ही घाट की सफाई कराई. वहीं क्षेत्र के तालाबों का निरीक्षण किया। महापौर के साथ नगर निगम के ज़ोन कमिश्नर,स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे। महापौर रामशरण यादव ने घाट  की सफाई पर जोर दिया  निगम के अधिकारियों को  घाट के साफ-सफाई, के साथ ही प्रकाश (लाइट) के उचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।

महापौर ने निरीक्षण करते हुए बताया कि बिलासपुर का छठ घाट भारत का सबसे बड़ा स्थाई छठ घाट हैं। छठ पर्व में यहाँ हजारों लाखो व्रतियों के साथ समाज के लोग उपस्थित होते है लेकिन इस साल कोरोना वायरस के कारण सोशल डिस्टेंसिंग सहित शासन ने संक्रमण के फैलाव को रोकने कई नियम बनाए हैं इसका ध्यान रखते हुए। इस बार बिलासपुर में छठ पूजा अन्य वर्षो की तरह भव्यतापूर्ण तरीके से नही मनाया जा रहा फिर भी व्रतियों की सुविधा के लिए छठ घाट की साफ सफाई कराई जा रही हैं। ताकि आस पास के लोग यहाँ पूजा करने आए तो उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!