छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के अरुण बने जिलाध्यक्ष
बिलासपुर. छत्तीसगढ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला बिलासपुर और ब्लॉक इकाईयों का पुनर्गठन प्रदेश पंजीयन सदस्य केदार जैन द्वारा कार्यकारिणी सदस्य के मार्ग दर्शन एवं ओ पी बघेल के निर्देशन में किया गया। छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ को भंग किये जाने के पश्चात नवगठित संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ पंजीयन क्रमांक 122202066773 के गठन की प्रक्रिया के तहत आज ब्लॉक शाखाओं और जिला शाखा बिलासपुर का पुनर्गठन किया गया। अरुण कुमार जायसवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला बिलासपुर का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष रुक्मिणी सोनी को बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
1. जिलाध्यक्ष – अरुण जायसवाल
2. उपाध्यक्ष – रुक्मिणी सोनी महिला प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर
3. जिला प्रवक्ता बिलासपुर – बलराम जोगी
4. जिला महामंत्री- रोहित कुमार खुंटे,
5. हर प्रसाद भारद्वाज जिला सचिव
6. सुरेंद्र डहरिया ब्लाक अध्यक्ष, मस्तूरी।
7. भरत यादव ब्लाक अध्यक्ष, कोटा आदि।
संघ के ओपी बघेल जी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि अब हमें विशेषकर प्रमुख मुद्दों पर आगे की लडा़ई नये जोश से लड़ना है। आज तक हमने जो भी पाया हैं, लड़कर ही हासिल हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ का जिला और ब्लाक शाखाओं के गठन बैठक में ओपी बघेल, मनोज मिस्त्री, बसंत जायसवाल, अरुण जायसवाल, संतोष कुमार साहू, बलराम जोगी, रामसागर कश्यप, सुरेन्द्र डहरिया, प्रेमलाल राय, भरत यादव, ध्रुव जी सहित जिला एवं ब्लाक के सभी सक्रिय शिक्षक उपस्थित रहे।