छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधि, मानवाधिकार, आरटीआई विभाग ने नव नियुक्त निगम, मंडल अध्यक्षों का किया सम्मान

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस, विधि विभाग के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद विवेक तनखा के निर्देशन एवं अध्यक्ष संदीप दुबे, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस, विधि विभाग के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन में नवनियुक्त निगम/बोर्ड अध्यक्षों का सोशल डिस्टेंस और कोरोना महामारी के संदर्भ में जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निगम बोर्ड में नियुक्त हुए अध्यक्षों का सम्मान मोमेंटो एवं बुके देकर किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक, रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ और छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा का सम्मान किया गया।  इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे, सुरेन्द्र वर्मा, महामंत्री कमल किशोर पटेल, प्रदेश सचिव, नंदकुमार पटेल, अरमान खान, राजेश सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष विजय राठौड़, जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्रीमती कहकशा दानी, कुमारी शशि शर्मा, मनोज सोनकर, अंकित मिश्रित अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!