जनता करफू को सफल बनाने में कांग्रेसजन अपनी भागीदारी निभाये : अटल श्रीवास्तव
बिलासपुर. प्रधानमंत्री भारत सरकार की अपील पर हमारे छ.ग. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार समस्त कांग्रेसजनों से अपील की जाती है कि 22 मार्च रविवार को 7 बजे से 9 बजे तक जनता करफू का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव प्रवक्ता अभयनारायण राय ने सभी से अपील की है कि कोरोना के रूप में आयी इस महामारी का डट कर मुकाबला करे और राज्य सरकार द्वारा दी गई एडवाइजरी का पालन करते हुए अपने-अपने घरो में रहे अनावश्यक रूप से कही न जाये। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस भवन, कांग्रेस पदाधिकारियों के निवास से दूसरी बनाये रखे अनावश्यक रूप से न जाये। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रमोद नायक ने पहले ही निर्णय लेते हुए कांग्रेस भवन एवं समस्त आयोजनों पर 31 तारिख तक रोक लगा रखी है। कांग्रेस नेताओं ने सभी जिलापंचायत सदस्यों पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि सामुहिक कार्यक्रमों से दूरी बनाये रखे। कांग्रेस नेताओं ने स्वास्थ कर्मियों डाॅक्टर साहबों एवं पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों का आभार प्रकट किया है जो लोग लगातार लोगों को सचेत करने का कार्य कर रहे है एवं जनता ख्याल रख रहे है, कांग्रेस ने महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, आयुक्त प्रभारकर पाण्डे का भी आभार प्रकट किया जो सार्वजनिक स्थानों पर जाकर सार्वजनिक उपयोग के ट्रासपोर्ट का सेनेटाइजर छिड़काव किया जा रहा है। खुद सुरक्षित रहे दूसरों को सुरक्षित रखे.