जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक करूणा शुक्ला एवं अटल श्रीवास्तव ने ली बैठक
बिलासपुर. बिलासपुर जिला पंचायत चुनाव हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व सांसद वरिष्ठ नेता श्रीमती करूणा शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुये सर्वप्रथम जिला संगठन को बधाई दी कि संगठन ने पूरी तन्मयता एकरूपता व मेहनत से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में परिणाम लाया उन्होने निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यो से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें बधाई दिया श्रीमती करूणा शुक्ला ने कहा कि यह जीत भूपेश सरकार की एक वर्षो की उपलब्धि विशेषकर किसान और छत्तीसगढिया हित में किये कार्यो के कारण है वही कार्यकर्ताओं एवं जिले के प्रदेश के पदाधिकारियेा विधायकों एवं जिला पदाधिकारियेां ने एकरूपता के साथ मेहनत की। उन्होने सबसे अपील की कि जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष कांग्रेस का बनाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय ले और हाईकमान के आदेशेा का पालन करे। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि नगर निगम बिलासपुर की तरह बिलासपुर जिला पंचायत एवं मुगेली जिला पंचायत का चुनाव भी निर्विरोध संम्पन्न हो सकता है। दोनो ही जिलो में कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित होगे। उन्होने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर एवं मुगेली एंव समस्त ब्लाक अध्यक्षों को जीत की बधाई दी। उन्होने कहा कि लम्बे अरसे के बाद बिलासपुर जिले की राजनीति में कांग्रेस काबिज हो रही है। बिलासपुर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल बहुत ही संवेदनशील है निश्चित रूप से बिलासपुर विकास की ओर अपना कदम बढा रहा है। उन्होने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर कार्य करने की अपील की। बैठक केा वरिष्ठ नेता बैजनाथ चंद्राकर, राजेन्द्र शुक्ला भुवनेश्वर यादव अनिल टाह आत्मा सिंह क्षत्री अध्यक्ष मुंगेली जिला, राकेश पात्रे प्रत्याशी मुंगेली प्रमोद नायक कार्यवाहक शहर अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। गोैरतलब है कि जिला पंचायत चुनाव को लेकर बिलासपुर एंव मुंगेली जिले के निर्वाचित प्रत्याशियेां को प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने रात्रि भोज पर स्थानीय कन्ट्री क्लब कोनी में आमंत्रित किया था उक्त रात्रि भोज कार्यक्रम में ही जिले के चुनाव के लिये नियुक्त पर्यवेक्षक श्रीमती करूणा शुक्ला उपस्थित हुई।
उन्होने बिलासपुर के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यो से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की और रायशुमारी की। जिला पदाधिकारियेां से उन्होने जनपद क्षेत्रों की भी जानकारी लीं। मुलाकात के पश्चात फिर वे रायपुर रवाना हो गयी। आज भी जिला पंचायत के वरिष्ठ कांग्रेसजनेां ने आपस में बैठक कर जिला पंचायत की रणनीति बनाई। उक्त जानकारी देते हुये प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम जिले से रायशुमारी के बाद पर्यवेक्षक अपने रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौपेगे और अंतिम निर्णय प्रदेश कांगेस द्वारा लिया जावेगा। बैठक एवं रात्रि भोज में विधायक तखतपुर श्रीमती रष्मि सिंह प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव पर्यवेक्षक मुंगेली पूर्व सांसद श्रीमती करूणा शुक्ला पर्यवेक्षक बिलासपुर पूर्व विधायक सियाराम कौशिक पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर वरिष्ठ नेता बैजनाथ चंद्राकर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय प्रदेश सचिव महेश दुबे अनिल टाह विजय पाण्डेय राजेश पाण्डेय राजेन्द्र शुक्ला विभोर सिंह राकेश पात्रे आत्मा सिंह क्षत्ऱी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर भुवनेश्वर यादव सोनू शत्रुघन चन्द्राकर सागर सिंह बैश्य नंद किशोर वैष्णव देवेन्द्र सिंह बाटू धर्मेश शर्मा ब्लाक अध्यक्ष तैययब हुसेैन अरविन्द शुक्ला राजेन्द्र धीवर विनोद दिवाकर संदीप शुक्ला राजकुमार अंचल त्रिलोक श्रीवास युवा कांग्रेस के महेन्द्र गंगोत्री सिद्ध विराज खान सहित बिलासपुर और मुंगेली जिले के कांग्रेस समर्थित निर्वाचन प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रदेश कांगे्रस की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस बिलासपुर ने जनपद पंचायतों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किये।
जनपद पंचायत नियुक्त पर्यवेक्षक
मस्तूरी बसंत शर्मा, महेन्द्र गंगोत्री
बिल्हा शेख नजरूद्दीन
तखतपुर विवेक वाजपेयी
कोटा अभय नारायण राय
मरवाही संदीप शुक्ला
मुंगेली अर्जुन तिवारी
लोरमी महेश दुबे, अकबर खान
पथरिया तैययब हुसैन
नियुक्त पर्यवेक्षकों केा जनपद क्षेत्र पहुंचकर माननीय विधायक ब्लाक अध्यक्षों विधायक प्रत्याशियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों से तथा निर्वाचित जनपद सदस्यों से रायशुमारी कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हेतु नाम तय करने की जवाबदारी दी गयी है और रिपोर्ट तैयार कर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदेश के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन पर्यवेक्षक श्रीमती करूणा शुक्ला एवं अटल श्रीवास्तव को देने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी। गौरतलब है कि जनपद पंचायतेा में निर्वाचन पक्रिया 13 फरवरी को सम्पन्न होगी जिला पंचायतों में 14 फरवरी को संपन्न होगी।