December 2, 2020
जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने चबूतरा निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
बिलासपुर. कोटा विधानसभा क्षेत्र के छोटे करगी स्थित धान खरीदी केंद्र में चबूतरा निर्माण कार्य का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। उनके साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित अरुण त्रिवेदी, सुरेश सिंह ठाकुर कुलवंत सिंह सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके साथ ही आज से शुरू हुई धान खरीदी को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने नथुआ छोटे करगी सहित अनेक धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।