जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बिल्हा में किया सायकल वितरण


बिलासपुर. जिला पंचायत स्वास्थ्य विभाग के सभापति अंकित गौरहा ने बिल्हा जनपद पंचायत क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल हरदी कला में छात्राओं को सायकलें बांटी।  इस दौरान स्कूल स्टाफ के अलावा स्थानीय गणमान्य समेत छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद थे। इस दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने 78 सायकलों का वितरण किया। उन्होने सभी छात्राओं और खासकर अभिभावकों को बधाई दी। गौरहा ने कहा बेटा और बेटी एक समान होते हैं।आज हमारी बहन बेटियां भीं सफलता की ऊंचाइयों को नाप रही हैं। सरहद से लेकर बड़े बड़े संवैधानिक पदों पर काबिज हो रही है। गौरहा ने जोर देकर कहा लड़कियां पढ़ेंगी..समाज को बेहतर गढ़ेंगी। और सरकार बालिका शिक्षा के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।गौरहा ने बताया कि सायकल वितरण का मूल उद्देश्य दूर दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा की तरफ आकर्षित करना है। सायकल से दूरियां कम होंगी। और समय बचेगा। जिसका  उपयोग पढ़ाई में होगा। सायकल वितरण कार्यक्रम के दौरान शिव यादव, सरपंच शैल बाई ध्रुव,उप सरपंच उकेश वर्मा,प्राचार्य रेशमलाल नारंग,श्रवण कुमार ध्रुव,राजेन्द्र प्रसाद वैष्णव,राम प्यारी वैष्णव,राकेश ध्रुव, प्रधान पाठक आरएस तंवर,स्टाफ शिक्षक गायत्री तिवारी,एम.महेश्वरी,धीरेन्द्र शर्मा और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!