December 22, 2020
जिला योजना समिति के निर्वाचन के लिए महापौर ने रणनीति बनाई, महेश दुबे पर्यवेक्षक नियुक्त

बिलासपुर. जिला योजना समिति ने नगर निगम बिलासपुर की ओर से तीन सदस्य निर्वाचन के द्वारा षामिल किये जाएंगे जिसके लिए 23 दिसम्बर को फार्म भरा जायेगा और 24 दिसम्बर को निर्वाचन सम्पन्न होगा। इस निर्वाचन हेतु आज महापौर निवास में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन ने निर्वाचन को लेकर अपने रणनीति बनाई। कांग्रेस की ओर से जो प्रत्याशी होंगे कल फार्म भरने के समय उनके नाम की घोषणा की जायेगी। जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक ने निर्वाचन हेतु महापौर एवं पार्षद दल से समन्वय स्थापित करने हेतु प्रदेश सचिव महेश दुबे टाटा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। महेश दुबे सर्वसम्मति बनाकर बुधवार को नामों की घोषणा महापौर के साथ करेंगे।