जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा
बिलासपुर. जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर की वर्ष 2021 की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें एक बार फिर से विनय जेपी वर्मा पर संस्था के सभी सदस्यों ने भरोसा जताते हुए टीम की कमान उनके हाथों में सौंपने का फैसला लिया। वहीं मोहम्मद नियाज़ और आयुष अरोरा को उपाध्यक्ष पद की सेवाएं दी गई हैं। साथ ही सचिव पद पर सुश्री रोमा साहू, महेंद्र चतुर्थी, राजवीर पटेल, सह सचिव पद पर मोहम्मद कलाम, सुश्री पूनम पंडा, प्रकाश देबनाथ, कोषाध्यक्ष की सेवाएं और संस्था के लेखा जोखा की ज़िम्मेदारी शुभम मोटवानी को दी गई है। जिसमें उनका सहयोग संयोजक संजय मतलानी द्वारा किया जाएगा। सोशल मीडिया और जनसंपर्क अधिकारी की ज़िम्मेदारी योगेश साहू, वसीम कुरैशी व पौंसरा निवासी आकाश सिंह को दी गई। वर्ष 2021 की नई टीम की घोषणा संस्था के संयोजक संजय मतलानी द्वारा की गई और टीम में शामिल सभी सदस्यों को नई ज़िम्मेदारी की शुभकामनाएं और नववर्ष की बधाई भी दी गई।