January 28, 2021
तिरंगा हमें सामाजिक समरसता व राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधता है इसके सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है
आदर्श योग आध्यात्मिक केन्द्र स्वर्ण जयंती पार्क कोलार रोड भोपाल पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से प्रातः 8 बजे मनाया गया | प्रमुख रूप से योग गुरु महेश अग्रवाल, मधुमेह मुक्त भारत अभियान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रचारक डॉ नरेंद्र भार्गव, प्रख्यात ज्योतिषाचार्य रमेश संगमकर, प्रदीप वैद्य, बृजेश चतुर्वेदी, बैजनाथ भगत, रविन्द्र विजयवर्गीय, कल्पना संगमकर, लता बंजारी, संगीता साहू, चित्रा सिंग, सारंगा नगरारे, आशा गजभिये, श्रीमती यशोदा बेन सहित योग साधक एवं बच्चे उपस्थित रहें सभी ने सामूहिक योग अभ्यास करते हुए गणतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर योग करके स्वस्थ रहकर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया | इस अवसर पर योग गुरु महेश अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमें सामाजिक समरसता व राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधता है इसके सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है |
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस देश के ऐसे त्योहार हैं जिनके माध्यम से देश में एकता और अखंडता दिखती है। हर दिल और हर घर में देश के तिरंगे के प्रति सम्मान दिखता है। जब तिरंगे के प्रति यह सम्मान आत्मसात होकर देश की सेवा में बदल जाता है तो वही सच्चा गणतंत्र दिवस होता है। तिरंगा हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। इसी तिरंगे के लिए वीर सेनानियों ने अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया है। इसके केसरिया, सफेद और हरा रंग क्रमश: उत्सर्ग, शांति और समृद्धि के प्रतीक हैं। इसके मान-सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है।तीन रंग का तिरंगा हम सभी को सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के एक सूत्र में बांधता है। हम सभी संकल्प लें कि वैश्विक मंच पर भारत की आवाज सदैव प्रखरता के साथ गुंजायमान हो, तथा हर नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों को साकार करें। तिरंगा हमारी पहचान है, और सम्मान भी। हमें कर्तव्यबोध के साथ राष्ट्र, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करना चाहिए।
मास्क का उपयोग करें, एवं घर पर रहकर योग करने की आदत बनाये | आदर्श योग आध्यात्मिक केन्द्र लगातार कई वर्षो से स्वर्ण जयंती पार्क में एवं वर्तमान में 9 महीनों से ऑनलाइन फेसबुक के माध्यम से निशुल्क सुबह एवं शाम को योग के द्वारा लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की कला सीखा रहा है कोई अवकाश नहीं रखते हुए सभी धार्मिक सामाजिक राष्ट्रीय त्यौहार एवं दिवस उत्साह पूर्वक मनाते है साधकों के जन्मदिन पर वृक्षारोपण के साथ लोगों को स्वच्छता सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जाता है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें
योग गुरु महेश अग्रवाल 9827042893
निशुल्क योग क्लास में जुड़े ऑनलाइन फेसबुक के माध्यम से सुबह 5 से 7, एवं स्वर्ण जयंती पार्क में सुबह 8 से 9 नियमित क्लास चालू हो चुकी है | कोशिश करें घर पर रहकर ही योग करें, फेसबुक पर जुड़ने के लिए लिंक पर लाइक करें।