तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आज से


बिलासपुर. मारवाही विधानसभा में तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर 20/21/22 सितंबर को सम्पन्न होगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला प्रभारी एवं उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, प्रदेश कृषि कल्याण आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा विशेष रूप से शामिल होगें।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मारवाही में बूथ, सेक्टर एवं जोन प्रभारियों का प्रशिक्षण तीन दिवसीय कार्यक्रम 20/21/22 सितम्बर को आयोजित है। जिसमें भाग लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, प्रदेश कृषि कल्याण आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बिलासपुर पहुंचे। छत्तीसगढ़ भवन में 1 घंटे रूककर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अटल श्रीवास्तव के साथ दोपहर 2ः30 बजे रवाना हुए। छत्तीसगढ़ भवन में आगन्तुक नेताओं से मिलने मेयर रामशरण यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) विजय केशरवानी, जिला अध्यक्ष (शहर) प्रमोद नायक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, पूर्व पार्षद पुष्पा दुबे, देवेन्द्र सिंह बाटू, सुभाष ठाकुर, दिलीप पाटिल, संजय चौहान, सेवा दल के अशोक शुक्ला, अब्दुल कुरैशी, मोती कुर्रे, हीरा यादव आदि उपस्थित थे। सलाहकार राजेश तिवारी से जिला अध्यक्षों ने एवं महेश दुबे ने एल्डरमेन की नियुक्ति सहित सभी विशयों पर व्यक्तिगत चर्चा की।

 

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम रायपुर से रवाना हो गये है। वे आज धरमजयगढ़ होते हुए देर रात कोरबा के रास्ते गौरेला पहुंच जायेंगे। जहां रात्रि विश्राम कर दिनांक 20,21 और 22 को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे और 22 शाम 6ः00 बजे मारवाही से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!