तोरवा स्थित श्री गणेष परिसर में कोरोना योद्धाओं का किया गया सम्मान
बिलासपुर. तोरवा स्थित श्री गणेश परिसर में कोरोना योद्धाओं का 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कालोनी परिसर में सम्मान किया गया था। उक्त कोरोना योद्धाओं में कालोनी में प्रतिदिन साफ-सफाई करने वाले सफाई कर्मचारी रवि कुमार साहू, जयप्रताप साहू, सत्यप्रकाश साहू, बुधवार सिंह नायक को शाल श्रीफल एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नारायण चंद्र दाम, खजांची सपन बिड़ले (अध्यक्ष छ.ग.पैराओलम्पिक जुड़ो संघ एवं प्रदेश महामंत्री छ.ग.नमो सेना), श्रीनिवास राव, गोपाल राव, घोष जी, गुरूचरण जुनेजा, नारायण लहरी, एस.बी.पटनायक, के.एस.पटनायक, परमानंद झामनानी, राजू भाटिया, बालकृष्ण राव, प्रहलाद झामनानी, बंटी चांवला, रिक्की झामनानी, दिपेश झामनानी, प्रकाश नागवानी, संतोश तलवानी, बी.राजू राव, प्रतिभा लहरी, के.लता, उमा राजू राव, रेखा बिड़ले, कंचन भाटिया, श्रीमती गोपाल राव, रीतूप्रिया, रीना गुप्ता, रोमी चावला, विद्या तलवानी, मनी पटनायक, स्मिता पटनायक, लक्ष्मी बालकृष्ण, साक्षी झामनानी, टीना झामनानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी कालोनी के सपन बिड़ले ने दी।