दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशती समारोह का हुआ समापन

बिलासपुर.एक वर्ष से जारी  राष्ट्र ऋषि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशती समारोह के समापन समारोह का प्रादेशिक कार्यक्रम बिलासपुर के इंदिरा विहार स्थित प्रियदर्शनी भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संयोजक मोहन पवांर, मुख्य अतिथि संजीवनी हास्पिटल के संचालक डॉ. विनोद तिवारी, मुख्य वक्ता के रूप में आर एस एस के प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर वर्मा, बिलासपुर के आर एस एस विभाग संघ चालक काशीनाथ गोरे, भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी,विद्या भारती के प्रदेश सचिव जुड़ावन सिंह , भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कश्यप एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम जायसवाल मंचस्थ रहे एवं कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम जायसवाल ने किया। देश के महान राष्ट्रवादी चिंतक और भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ सहित अनेकों राष्ट्रवादी संगठनों की स्थापना करने वाले विलंक्षण संगठनकर्ता के रूप में ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी के अवसर पर इन सभी संगठनों की ओर से उनके जीवन दर्शन और उनके कार्यो को आम जनता के बीच पहुंचाने के उद्देश्य से वर्ष भर कार्यक्रम किए गए। उनके बताए आदर्शों पर चलकर आज ये संगठन आज सबसे प्रभावशाली और एक राष्ट्रीयता के भावना से ओत-प्रोत समाज के निर्माण में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंद्रशेखर वर्मा ने अपने विस्तृत उद्बोधन में ठेंगड़ी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी और समग्र राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करने वाले एक महामानव थे,उन्हे हिंदी अंग्रेजी संस्कृत मलयालम सहित सात भाषाओं पर पूर्ण अधिकार था तथा उन्होंने लगभग चालीस देशों की यात्रा की थी तथा लगभग दो सौ पुस्तकें भी लिखी थी। उनमें विरोधियों को भी अपना बनाने की क्षमता थी तथा वे हमेशा एक साधारण एवं सामान्य व्यक्ति की तरह ही अपनी दिनचर्या रखते थे तथा छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं के बीच ही रहना पसंद करते थे । उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सभी के लिए ठेंगड़ी जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके आदर्शो पर चलने हुए समाज में स्वयं को एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करें और राष्ट्र के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करने का प्रयास करें। इस कार्यक्रम में श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के साथ काम कर चुके अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित रहे जिनमें भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और छ ग श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष योगेश शर्मा, लक्ष्मीनारायण दूबे, काशीनाथ गोरे के अलावा भारत सरकार के अतिरिक्त सालिसीटर जनरल रमाकांत दूबे, कोरबा से एन के तिवारी, भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री नरेश चौहान उपस्थित रहे। ठेंगड़ी जी के सहकर्मी के रूप में कार्य कर चुके एस एन तिवारी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ एवं पूर्व अध्यक्ष श्रमकल्याण मंडल छ ग, पी एस एस आर शर्मा स्वास्थगत कारणों से उपस्थित नहीं हो सके परन्तु कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किये। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश आयोजन समिति के मार्गदर्शन में प्रदेश और जिले के कार्यकर्ताओं ने अशोक सिंह प्रदेश आयोजन समिति, शिव कश्यप अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़, सुशील श्रीवास्तव स्वदेशी जागरण मंच जिला संयोजक एवं श्यामजी पटेल, भारतीय किसान संघ से धीरेन्द्र दूबे, माधो सिंह ठाकुर, गजानन प्रजापति, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सुरेश तिवारी, जिला अध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर, जिला मंत्री पृथ्वी सहगल, जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, कोषाणध्यक्ष गंगाराम साहू,एस ई सी एल बिलासपुर के अध्यक्ष रौशन क्रिसमस, सचिव संदीप बल्लाल, अनिल दिघ्रस्कर, अजय सिंह, गिरिजा शंकर आचार्य, दिनेश तिवारी, नागेन्द्र शर्मा, रेलवे जोनल महामंत्री संतोष कुमार पटेल, प्रमोद नगाइच , विद्युत विभाग के एस के मजुमदार, मनीष छत्री सहित अन्य कार्यकर्त्ता गणों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थी परिषद के बहनों के साथ वंदेमातरम गायन किया गया उसके उपरांत अंत में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कश्यप ने आभार प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम समापन की घोषणा की। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी श्रोताओं को श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की संक्षिप्त जीवनी प्रर्दशित पुस्तिका और औषधीय पौधों का वितरण किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!