October 7, 2020
दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में बच्चे का हुआ जन्म
नई दिल्ली. इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरु की एक उड़ान में बुधवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई. एक सवाल के जवाब में इंडिगो ने कहा, ‘‘हम इसकी पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु की उड़ान संख्या 6ई 122 में एक बच्चे का समयपूर्व जन्म हुआ. इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.’’
उड्डयन उद्योग के एक सूत्र ने कहा, ‘‘दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान संख्या 6 ई 122 के रास्ते में एक बच्चे का जन्म हुआ. यह उड़ान आज शाम साढ़े सात बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरी.’’