January 12, 2021
देश और समाज के विकास के लिए सबका योगदान जरूरी
स्वामी विवेकानंद ने लोगों को जीवन जीने की कला सिखाई। परोपकार, भाईचारा, प्रेम, आत्मसम्मान, शिक्षा के संबंध में उनके विचार अब भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने तत्कालीन समय में जो कहा वह वर्तमान में समाज पर लागू होता है। उन्होंने मानव समाज को वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया है। उन्हीं से प्रेरणा लेकर विभिन्न समाज के युवा अपने-अपने स्तर पर समाजसेवा करते हुए सनातन धर्म की अलख जगा रहे हैं। ये युवा लाइम लाइट दूर अपने मिशन को अंजाम दे रहे हैं। इनका कहना है कि देश व समाज के विकास के लिए हर व्यक्ति का योगदान जरूर है। इससे व्यक्ति का विकास तो होगा समाज और देश विकास की राह पर दौड़ेगा। ऐसे ही भोपाल निवासी महेश अग्रवाल द्वारा कई वर्षो से उपरोक्त विचारों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, क्षेत्र के विकास के काम एवं योग सेवा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीते हुए देश,समाज एवं परिवार के लिए ज्यादा कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, निःशुल्क योग प्रशिक्षण के द्वारा, सवच्छता अभियान के द्वारा , रक्तदान एवं देहदान के लिए प्रेरित करना, सभी राष्ट्रीय त्यौहार,धार्मिक त्यौहार, सामाजिक त्यौहार महापुरुषों की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई जाती है |
लोगो के जन्मदिन एवं पुण्यतिथियों पर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जाता है | विपरीत परिस्थितियों में खुद के प्रति कठोर अनुशासन रखते हुए कैसे हम ज्यादा सेवा कार्य कर सके ऐसा प्रेरित किया जाता है | लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य पानी बिजली सड़क सफ़ाई, वैवाहिक सम्बन्धो से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जरुरत होने पर सही सलाह दी जाती है | आप लगभग 10 वर्षो से निशुल्क योग केन्द्र का संचालन करते हुए स्वर्ण जयंती पार्क कोलार रोड भोपाल में योग प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहें है, वर्तमान मे 24 मार्च के बाद से रोज ऑनलाइन फेसबुक के माध्यम से भी सुबह 5 से 7 योग प्रशिक्षण दिया जाता है | आप पालक महासंघ मध्यप्रदेश के संरक्षक , एवं आदर्श अग्रवाल समाज मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी है | आपके द्वारा मासिक राष्ट्रीय योग पत्रिका आदर्श योग प्रदेश जिसमे योग एवं स्वास्थ्य पर्यटन आयुर्वेद विषय को लेकर,का भी प्रकाशन किया जा रहा है |