धान की 2500रू. प्रति क्विंटल कीमत के लिये पूरे छत्तीसगढ़ में जोर शोर से चल रहा है किसानों का हस्ताक्षर अभियान

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस जामुल अहिवारा दुर्ग के नेतृत्व में गांव-गांव जाकर किसानों को 2500 रू. दिये जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखा। प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखो अभियान पूरे प्रदेश में जोर शोर से चल रहा है। किसान विरोधी नीति को लेकर प्रधानमंत्री जी को किसानों के साथ-साथ व्यापारी एवं समाज के सभी वर्गों के लोग पत्र लिख रहे है। आज 10000 हजार पत्र प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रेणु मिश्रा की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में जमा किया। 
प्रदेश किसान महामंत्री हरिओम सोनी के नेतृत्व में किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लोकनाथ ढीमर, किसान कांग्रेस जिला महासचिव राम प्रसाद धृतलहरे, तुलाराम जोशी, केजु राम साखे, संत कुमार साहू, संतोष उमा देशलहरे, गुहाराम साहू, कमला बाई पटेलिन, सबाना बाई कुभंकार, रूखमणी बाई साहू, राधाबाई यादव, गनेशिया साहू, चंदाबाई साहू, निर्मला बाई यादव, अमन हांडा, गंगाराम, दौलत सहित अनेक कांग्रेसजनों ने गांव-गांव अभियान चलाकर 10 हजार से अधिक पत्रों में हस्ताक्षर लिये है और हस्ताक्षरित पत्रों को प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आकर सौंपा इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।  

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!