निर्वाचन कार्य के सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

बिलासपुर. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी (स्था.निर्वा.) बिलासपुर द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2019 को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न निर्वाचन संबंधी कार्यवाही समयावधि में सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाम निर्देशन शाखा के नोडल अधिकारी श्री रितेश अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, ई.व्ही.एम.व्यवस्था शाखा हेतु श्री प्रभाकर पाण्डेय आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर, निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण कार्य हेतु श्री बी.एस.उईके अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर, वाहन व्यवस्था संबंधी कार्य हेतु श्री बी.सी.साहू अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर, यातायात व्यवस्था (रूट चार्ट तैयार करना, सेक्टर/जोन का निर्धारण) हेतु श्री मनोज केसरिया डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर, निर्वाचन सामग्री शाखा हेतु श्री अजीत पुजारी डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर, आदर्श आचरण संहिता/शिकायत हेतु सुश्री अंशिका पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर, निर्वाचन व्यय शाखा हेतु श्री आर.बी.वर्मा संयुक्त संचालक वित्त नगर पालिक निगम बिलासपुर, प्रेक्षक शाखा हेतु श्री प्रभाकर पाण्डेय आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर, कानून व्यवस्था हेतु श्री बी.एस.उईके अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर, मतपत्र व्यवस्था शाखा श्री विकास सिंह ठाकुर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बिलासपुर, मतदान दल/मतगणना दल गठन हेतु श्री रितेश अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, डाक मतपत्र/ई.डी.सी.शाखा हेतु श्री बी.एस.उईके अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर, निर्वाचन कार्य/मतगणना में संलग्न समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं को परिचय पत्र जारी करने हेतु सुश्री दिव्या अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर, मतगणना स्थल/सामग्री वितरण स्थल का चयन एवं मतगणना/सामग्री वितरण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना। आवश्यकतानुसार टेंट, लाईट, माईक, फर्नीचर एवं तकनीकी उपकरण आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु श्री बी.एस.उईके अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर, मतदाता सूची हेतु श्री संदीप ठाकुर उपायुक्त भू-अभिलेख बिलासपुर, नाम निर्देशन हेतु निक्षेप की राशि की प्राप्ति एवं नाम निर्देशन पत्रों का सेट तैयार कराकर प्रदाय करने हेतु श्री मनोज केसरिया डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर, आवक-जावक शाखा हेतु श्री अमित गुप्ता डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर, निर्वाचन संबंधी अभिलेखों, मशीनों, पोस्टल बैलेट पेपर एवं अन्य गोपनीय सामग्रियों को सील करना एवं सुरक्षित रखने हेतु श्री मनोज केसरिया डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर, मतगणना स्थल पर मतगणना में लगे अधिकारियांे, कर्मचारियांे के लिये स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था करना। मतगणना स्थल पर आवश्यकता अनुसार खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाने हेतु श्री दिनेश्वर प्रसाद खाद्य नियंत्रक बिलासपुर, लेखा शाखा, सामान्य शाखा, मानदेय वितरण (निर्वाचन कार्य में लगे मतदान केन्द्र अधिकारी एवं मतगणना अधिकारी तथा जोनल अधिकारी के मानदेय का वितरण) हेतु श्री अमित गुप्ता डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर, वीडियोग्राफी शाखा हेतु श्री राजेश मालवे जिला खनिज अधिकारी बिलासपुर, अवकाश शाखा (अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश प्रकरणों का निराकरण) हेतु श्री अमित गुप्ता डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर, मतदान/मतगणना के दौरान आवश्यकतानुसार अधिकारियों/कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु श्री प्रमोद महाजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था एवं रखरखाव हेतु विकास सिंह ठाकुर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बिलासपुर, मतदान एवं मतगणना से संबंधित सांख्यिकीय जानकारियां एवं आंकड़े तैयार करने हेतु श्री बी.सी.साहू अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर, मीडिया से संबंधित कार्य (उप जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन से सतत् संपर्क कर समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित कराना तथा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस के लिये समग्र प्राप्त कर उसका आयोजन करना) हेतु श्री के.पी.साय संयुक्त संचालक संभागीय जनसंपर्क कार्यालय बिलासपुर, जाबो कार्यक्रम के तहत् प्रचार-प्रसार एवं अन्य कार्य हेतु श्री रितेश अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर को दायित्व सौंपा गया है।