नेहरू चौक का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण

बिलासपुर. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे नेहरू चौक से मंगला चौक तक चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में अब नेहरू चौक को भी शामिल कर लिया गया है। इसके निर्देश आज महापौर रामशरण यादव ने कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के साथ सौंदर्यीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए। अब इस प्रोजेक्ट के तहत शहर की पहचान नेहरू चौक को संवारा जाएगा। आज सुबह महापौर रामशरण यादव और कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने स्मार्ट सिटी टीम के साथ नेहरू चौक से मंगला चौक तक किए जाने वाले सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण का सड़क पर पैदल चलकर जायजा लिया। इस दौरान महापौर श्री यादव ने अधिकारियों से कार्ययोजना की पूरी जानकारी ली.इस दौरान अधिकारियों ने बताया की नेहरू चौक से सत्ताइस खोली चौक तक चौड़ीकरण कर डिवाइडर बनाया जाएगा,उसके बाद मंगला चौक तक पहले से ही डिवाइडर बना हुआ है। नेहरू चौक से मंगला चौक तक सड़क के दोनों किनारें आकर्षक लैंड स्केपिंग किया जाएगा,साथ ही सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर फूटपाथ भी बनाया जाएगा,जिसकी मार्किंग की जा चुकी है तथा नेहरू चौक से एसपी आफिस तक डिस्पेंटल का कार्य प्रारंभ किया जुका है। इस पूरे कार्य के लिए वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है.इस दौरान महापौर श्री यादव ने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!