July 11, 2020
नेहरू चौक में देर रात कोयला से भरा वाहन पलटा
बिलासपुर. बिलासपुर शहर के मुख्य चौराहे, नेहरू चौक पर कल रात कोयले से लदा एक ट्रेलर पलट गया।दुर्घटना शुक्रवार को रात की बताई जा रही है। अरपा के इंदिरा सेतु से नेहरू चौक होते हुए मुंगेली जा रहा यह ट्रेलर नेहरू चौक से दाएं होते मुडते समय अत्यधिक रफ्तार के कारण चौक में ही पलट गया। जिसे ट्रेलर पर लदा पूरा कोयला, चौक के एक और की सड़क पर बिखर गया। बहरहाल, मौके पर यातायात विभाग के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। और वे आने जाने वाले वाहनों व्यवस्थित आर-पार करा रहे हैं। इस पलटे हुए ट्रेलर से बहुत सारा डीजल भी सड़क पर बह गया है। जिससे बारिश होने पर दोपहिया वाहनों के फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है।