नेहरू नगर में किए गए अवैध निर्माण ढहाया गया


बिलासपुर. स्मार्ट सिटी बनने की राह में बिलासपुर शहर में अवैध निर्माण कर वर्षों से स्थापित लोगों पर कार्रवाई शुरू हो गई। गणेश चौक मुख्य मार्ग के पास पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की। इसके पहले तालापारा में निगम द्वारा अवैध निर्माण को हटाया गया है। लगातार शहर में अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल गया है।


जिसके तहत गोंडपारा, चांटापारा में अवैध रूप से बसे लोगों के मकान को तोड़कर उन्हें सरकारी अटल आवास में शिफ्ट किया गया है। वहीं तालपारा में भी कार्रवाई की जा रही है। आज निगम के अधिकारियों ने नेहरू नगर स्थित गणेश चौक के पास मुख्य मार्ग में किए गए अवैध निर्माण को ढहाया गया है।


पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने एक्सीवेटर वाहन के माध्यम से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरू की। जनविरोध का इन दिनों कोई जोर नहीं चल रहा है जो लोग अवैध निर्माण कर रह रहे हैं उन्हें बेदखल करने का क्रमश: जारी है। नेहरू नगर में की गई कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के दौरान सैकड़ों लोग मौके पर उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!