पंजाबी समाज द्वारा मजदूरों को भोजन पानी का वितरण किया गया


बिलासपुर. श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा, बिलासपुर जो रोज़ाना लगभग 3500 पैकेट ट्रेन से जा रहे मजदूर भाइयों को प्रदान कर रहा है, साथ ही पैदल जा रहे मजदूर भाइयों की सेवा भोजपुरी टोल टैक्स सरगांव, नया बस स्टैंड तिफरा, तुर्का डी नाका कोनी एवं सिम्स हॉस्पिटल में जहां भी जरूरतमंद  हैं ।उनकी मदद की जा रही है। ये सेवाएं गुरुद्वारा के प्रमुख सेवादार स. त्रिलोचन सिंह अरोरा के नेतृत्व में हो रही है। गुरुद्वारा अपनी पूर्ण क्षमता से सेवा में लगा है। आज  एक एक्सट्रा ट्रेन आई जिसके भोजन की व्यवस्था समाज द्वारा अलग से की गई। 550 पैकेट भोजन और 1000 पानी पाउच मजदूरों को दिया गया।  जिलाधीश डॉ संजय अलग , मुख्य अभियंता  सुधीर गुप्ता , इंजिनियर रमन छाबड़ा के नेतृत्व में की गई। सरबत के भले के लिए एवं कोरोना महामारी से बचाव के लिए ज्ञानी मान सिंह द्वारा अरदास की गई। कार्यक्रम संचालक मजीत सिंह अरोरा, साथ ही भूपेंद्र गांधी, प्रिंस भाटिया, दर्शन छाबड़ा, प्रीतपाल गंभीर, सुरेन्द्र गुंबर, पवन अजमानी, अमन होरा, इंदरजीत सिंह सलूजा, असीतपाल जुनेजा, महेंद्र मखीजा, दौलत खत्री,  तविंदेरपाल सिंह अरोरा, जसपाल सेठी, बंटी छाबड़ा, नितिन छाबड़ा, जसपाल सिंह होरा, जगजीत सिंह सलूजा, करनवीर सिंह अरोरा, राजू भाटिया, गुरदेव सिंह गांधी, गुरभेज छाबड़ा, गुरमीत सिंह अरोरा, अवतार टुटेजा, अजित सिंह गंभीर, राजेन्द्र टुटेजा का योगदान रहा। साथ ही गरमत ज्ञान सेवा सोसायटी, पंथ प्रचार समिति, श्री सुखमनी साहिब सर्किल, स्त्री सत्संग, पंजाबी युवा समिति, खालसा सेवा समिति, आॅल इंडिया सिख फेडरेशन, पंजाबी सेवा समिति, अकाल तख्त की फौज विशेष रूप से सक्रिय रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!