पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की


बिलासपुर. एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने व्यापार विहार में पं.दीनदयाल उद्यान में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सारा जीवन सादगी इमानदारी के साथ-साथ भारत के उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने वाला रहा है।

श्री कौशिक ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी प्रखर विचारक उत्कृष्ठ संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवन पर्यन्त अपनी व्यक्तिगत इमानदारी व सत्य निष्ठा को महत्व दिया वे भारतीय जनता पार्टी के लिए वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के स्त्रोत रहे है। उपाध्याय जी मजहब और संप्रदाय के आधार पर भारतीय संस्कृति का विभाजन करने वालों को देश के विभाजन का जिम्मेदार मानते थे, वे राष्ट्रवादी तो थे ही उनके साथ-साथ भारतीय राजनीति के पुरोधा भी थे। श्री कौशिक ने कहा कि हमें उनके विचारों को अपने जीवन में ढालने का संकल्न लेना चाहिए।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने जनसंघ के संस्थापक एकात्म माननवाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी श्रेष्ठ शक्तिशाली और संतुलित रूप से विकसित राष्ट्र को समर्पित कर अपने निजी हित व सुख सुविधाओं का त्याग कर दिया था। व्यक्तिगत् जीवन में उनकी कोई महत्वकांक्षा भी नही थी, यही उन्हें महान बनाती है। उनकी अनवरत यात्रा आमजनों के बीच रहना उन्हें अच्छा लगता था यही कारण था कि वे देश तथा आम व्यक्ति की समस्याओं को भली भांति समझ चुके थे उनका व्यक्तित्व बहु आयामी था। उनका सादा जीवन देश की उन्नति विकास एवं समाज के अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को कैसे लाभ मिल सके इस पर वे लगातार कार्य करते रहे। श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग एवं आदर्शो पर हमें चलने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, भाजपा जिला मंत्री सुधा गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, अजीत सिंह भोगल, निम्मा जीवनानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, विनोद सोनी, विजय ताम्रकार, उमेश यादव, धीरेन्द्र केशरवानी, राजेश सिंह, दीपक सिंह ठाकुर, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, सुनीता मानिकपुरी, प्रकाश यादव, नारायण गोस्वामी, डीके साहू, प्रवीण तिवारी, वल्लभ राव, प्रवीरसेन गुप्ता, कमल जैन, विजय यादव, रमेश जायसवाल, सतीश गुप्ता, जगदीश साव, संजय मुरारका, सुकांत वर्मा, पल्लव धर, मंजीतपुरी गोस्वामी, मीना गोस्वामी, केदार खत्री, रश्मि मौर्य, गणेश रजक, रिंकू मित्रा, सुशांत शुक्ला, मंजीतपुरी गोस्वामी, संध्या चौधरी, संध्या पाण्डेय, विष्णु सोनी, प्रणव शर्मा, केतन सिंह, अनमोल झा, सिद्धार्थ शुक्ला, राहुल सराफ, नीतिन पटेल, दीपक खंडवा, रोशन सिंह, महर्षि बाजपेयी, देवेश खत्री, धनंजय गोस्वामी, नारायण कुर्रे सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!