पं. सुंदरलाल शर्मा जयंती समारोह की सुंदर नगर शाला में तैयारी बैठक संपन्न

रायपुर. पं. सुंदरलाल शर्मा की 136वीं जयंती समारोह तैयारी के लिये आवश्यक बैठक शाम 5 बजे शाला परिसर में आयोजित किया गया। इस आयोजन की तैयारी को लेकर पं. सुंदरलाल शर्मा शाला में आज आवश्यक बैठक संपन्न हुयी जिसमें सुभाष शर्मा, नरेन्द्र तिवारी, चंद्रहास पांडे, अशोक शर्मा, प्रफुल्ल शर्मा, अमित पाण्डेय, विनय तिवारी, साधना शर्मा, संतोष शर्मा, नरेन्द्र ठाकुर, बिहारी लाल शर्मा, मयंक तिवारी, देवन्द्र मिश्रा,कमलेश शर्मा, विकास शुक्ला, एम.एम. शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, आनंद मिश्रा, अम्बर शुक्ला, भारती शर्मा, रंजना ठाकुर,उपस्थित थे। बैठक में 26 दिसंबर को पं. सुंदरलाल शर्मा की जयंती कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा तय की गयी और सबको जिम्मेदारियां सौपी गयी।
 पं. सुंदरलाल शर्मा की जयंती समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की गरिमामय उपस्थिति में, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत पं. सुंदरलाल शर्मा की जयंती समारोह की अध्यक्षता में होगी। विशिष्ट अतिथि मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री अमरजीत भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग विधायक अरूण वोरा, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक महंत रामसुंदर दास विशिष्ट अतिथि होंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!