पचरीघाट में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विर्सजन शुरू

शहर के सबसे पुराने घाट पचरीघाट

बिलासपुर। नवरात्रि पर्व के समापन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन का दौर शुरू हो गया है। कोरोना काल में देवी प्रतिमाओं को छोटे आकार दिया गया है। ताकि विसर्जन के दौरान समितियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। पचरीघाट में इसके लिए व्यवस्था की गई है। सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए प्रशासन द्वारा देवी प्रतिमाओं को विसर्जित कराया जा रहा है।
नौ दिनों तक शहर में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कुछ समितियों को छोड़कर शहर के सभी मोहल्लों में देवी प्रतिमाओं को विराजित किया गया। दुर्गा समितियों ने इस वर्ष प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुसार अपनी तैयारी की। इसमें पंडाल का साइज और देवी प्रतिमाओं को छोटे आकार में निर्माण किया गया। इसके बाद भी शहर में दुर्गा पंडालों में भारी भीड़ उमड़ी। भोग-भंडारा इत्यादि का कोई खास इंतजाम नहीं किया गया था। एक ओर जहां कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं दूसरी ओर लोग बिना भय के रात भर धूमते फिरते नजर आये। नौ दिनों तक पूर्जा अर्चना करने के बाद देवी प्रतिमाओं का विजर्सन का दौर शुरू हो गया है। शहर के सबसे पुराने घाट पचरीघाट में विसर्जन की व्यवस्था की गई है। दो पहिया व चार पहिया वाहनों को नदी में जाने नहीं दिया जा रहा है। केवल देवी प्रतिमाओं वाले वाहनों को नदी में तक जाने दिया जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए निर्देश जा रहे हैं वहीं बिना मास्र्क आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!