पत्नी के मायके जाने पर पति ने कुदारी से किया ताबड़तोड़ हमला मौत,आरोपी पति गिरफ्तार

बिलासपुर. सकरी के ग्राम केकराड़ में एक पति ने अपनी पत्नी से घरेलू विवाद पर उसकी कुदारी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।शहर से लगे सकरी क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी के हत्या कर दी है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।सकरी थाना क्षेत्र के केकराड़ गांव की रहने वाली क्लीन्द्री बाई को उसके पति प्रेमलाल ने कुदाली से वारकर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है, दोनों के बीच अक्सर घरेलू विवाद में झगड़ा होता था। वारदात के दिन भी पत्नी मायके जाना चाहती थी, लेकिन पति प्रेमलाल उसे मायके भेजने के लिए तैयार नही था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा, और पति प्रेमलाल ने घर में रखे कुदाली से क्लीन्द्री पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे घटना स्थल पर ही क्लीन्द्री की मौत हो गयी। वारदात के बाद आरोपी पति खुद सिविल लाइन थाना पहुँच गया, और उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।मामले की सूचना पर सकरी पुलिस घटनास्थल पहुँच गयी है, और आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।