पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के प्रवीण झा बने अध्यक्ष, प्रवक्ता की जिम्मेदारी रौशन को

बिलासपुर. पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच का त्रिवर्षीय चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव छठघाट स्थित सामुदायिक भवन में हुआ। संस्था के सभी पद निर्विरोध चुने गए। इसमें अध्यक्ष पद के प्रवीण झा निर्विरोध चुने गए। वहीं सचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास, उपाध्यक्ष गणेश गिरी व राम प्रताप सिंह बने।

सह सचिव सुधीर झा, संगठन सचिव डॉ. कुमुद रंजन सिंह, कार्यालय सचिव जय प्रकाश सिंह चुने गए। कोषाध्यक्ष चंद्रकिशोर प्रसाद, प्रवक्ता गणनाथ मिश्रा व रौशन सिंह बने। प्रबंधकारिणी सदस्य में सीपी सिंह, -गोपाल सिंह, राजेंद्र गिरी, सीपी साहू, अरविंद सिंह, जितेंद्र ठाकुर, पंकज हैदरा पीकसिंह, दिलीप चौधरी, रामसखा चौधरी, पीसी झा, सपना सराफहैं।चुनाव अधिकारी डॉ. केएन चौधरी, आईएन श्रीवास्तव ने चुनाव करवाया। चुनाव समाज के संस्थापक व संरक्षक एसपी सिंह, व्हीएन झा के निर्देशन में हुआ। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करने एसपी सिंह ने शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा व सचिव डॉ. धर्मेंद्र दास ने समाज के सभी लोगों को साथ लेकर सामाजिक कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन राम प्रताप सिंह व धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश सिंह ने किया।

अध्यक्ष –  प्रवीण झा

सचिव –  धबेन्द्र कुमार 

उपाध्यक्ष – गणेश गिरी व राम प्रताप सिंह 

सचिव – सुधीर झा 

कोषाध्यक्ष – चंद्र किशोर प्रसाद

प्रवक्ता – गण नाथ मिश्रा ,, रोशन सिंह 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!