पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने में सहयोग करें : कलेक्टर

बिलासपुर. कलेक्टर ने नगर पालिका आम निर्वाचन पारदर्शी और निष्पक्ष तथा शांतिपंूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सहयोग के लिए राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है। नगर पालिका निगम बिलासपुर के निर्वाचन हेतु पार्षद पद के  अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. संजय अलंग द्वारा ली गई। बैठक में नगर निगम बिलासपुर के व्यय प्रेक्षक श्री राजेेंद्र कुमार पटेल भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों को आदर्श आचरण संहिता का पालन, पार्षदों के लिए निर्धारित व्यय सीमा, चुनाव प्रचार के लिए सभा, जुलूस की अनुमति, और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। व्यय प्रेक्षक ने अभ्यर्थियों को बताया कि नगर निगम बिलासपुर के पार्षद पद हेतु चुनाव व्यय सीमा 5 लाख रूपए है। अभ्यर्थियों को प्रतिदिन के व्यय को लेखा पंजी में संधारित करना होगा और कम से कम दो बार व्यय संपरिक्षक के संमक्ष व्यय लेखा प्रस्तुत करना होगा। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित व्यय सीमा से ज्यादा व्यय नहीं करना है। अभ्यर्थियों को चुनाव प्रचार के लिए सभा आयोजित करने के 24 घंटे पूर्व सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना होगा। नगर निगम के होर्डिंग मंे प्रचार के लिए नगर निगम की अनुमति आवश्यक है। आदर्श आचरण संहिता के उल्लघंन की शिकायत दूरभाष क्रमांक 07752-251100 में की जा सकती है। लिखित में भी शिकायत की जा सकती है जिसमें शिकायत कर्ता का नाम एवं पता होना चाहिए। बेनामी शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी। अभ्यर्थी शासकीय एवं सार्वजनिक संम्पत्तियों में प्रचार नहीं कर सकते। अशासकीय भवनों में प्रचार उनकी अनुमति से की जा सकती है। अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार के लिए मुद्रित पाम्पलेट में प्रकाशक का नाम होना अनिवार्य है। बैठक में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओ. पी. शर्मा ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं। कंट्रोल रूम और मोबाईल यूनिट बनाया गया है। पेट्रलिंग पार्टी हर क्षेत्र में घूम रही है। पुलिस का वाट्सआप ग्रुप भी बनाया गया है। अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए सभी तैयारी की गई है। उन्होेंने कहा कि अवैध शराब के वितरण के संबंध में सूचना पुलिस एवं आबकारी टीम को दी जा सकती है।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी. सी. साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित गुप्ता, विभिन्न नोडल अधिकारी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं अभ्यर्थी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!