पुलिस कर्मियों को चकमा देकर दो वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर सन 2018 में फरार हुआ था।धुरी पारा मंगला निवासी साबित खान पिता आबिद खान (25) के खिलाफ अकलतरा पुलिस ने धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर केंद्रीय जेल बिलासपुर में दाखिल किया था। 2018 में केंद्रीय जेल से पेशी में अकलतरा न्यायालय ले जाते समय वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया। तारबाहर थाना में बंदी के फरार होने की रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने थाना प्रभारियो को विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस पर एएसपी ओ पी शर्मा एवं सीएसपी यादव ने पुलिस टीम को इस काम पर लगाया था। सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 वर्ष से फरार 307 का आरोपी साबित खान पत्नी व् बच्चों के साथ अपने माता पिता से मिलने बिलासपुर आया है। इस पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

 2 वर्ष से आरोपी पुणे में था
आरोपी यहाँ से भाग कर पुणे चला गया था। वहां निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। पुलिस को उसके पुणे में होने भनक तक नही लगी।
 भाई भी हथकड़ी सहित भागा था
आरोपी के बड़े भाई जावेद खान को तखतपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह भी तखतपुर न्यायालय से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी सहित भाग गया था। बाद में उसे गिरफ्तार किया गया था। जमानत में छूटने के बाद उसने ख़ुदकुशी कर ली।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!