पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में धरा गया, पत्नी, सास और साली पर जानलेवा हमला कर फरार हुआ आरोपी
बिलासपुर. 5 दिसंबर को सिविल लाइन थाना अंतर्गत क्षेत्र के मंगला में पत्नी, सास और साली पर जानलेवा हमला कर फरार आरोपी को बीती रात पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान घेराबंदी कर कोनी थाना क्षेत्र के निरतू गांव से धर दबोचा। इस बाबत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगला की रहने वाली सीता पटेल की शादी 1 साल पहले नर्मदा पटेल नामक से हुई थी। प्रार्थिया द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसके पति नर्मदा पटेल को उसके चरित्र पर शंका थी यह से लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। इस पर सीता पटेल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला में अपने पति से अलग रहकर 20-25 गायों को रख डेरी का काम कर रही थी। कुछ दिन पहले 5 दिसंबर की शाम को 5 बजे उसका पति लापता पटेल अपने एक साथी संतोष पटेल को लेकर उसके घर आ धमका। और वह प्रार्थिया की डेयरी की गायों को जबरिया अपने साथ ले जाने लगा। इसका प्रतिकार करने पर नर्मदा पटेल ने अपने साथी संतोष पटेल के साथ सीता पटेल उसकी मां सुमिरन पटेल और बहन जमुना पटेल के साथ मारपीट की। उसने सीता पटेल पर सब्जी काटने के चाकू से वार किया जिससे उसका घुटना चोटिल हो गया। वही आरोपी गणों ने उसकी मां और उसकी सहेली पर भी चाकू तथा डंडे से वार किया और फरार हो गया। शनिवार की रात को कांबिग के दौरान पुलिस के द्वारा सरकंडा थाना क्षेत्र के निरतू गांव में घेराबंदी का हाई स्कूल के पास से फरार आरोपी नर्मदा पटेल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सिविल लाइन थाने के निरीक्षक शनि प्राप्त रे उप निरीक्षक मनोज पटेल और संजय बरेट प्रधान आरक्षक चंद्रकुमार डारिया मनोज बघेल एवं आरक्षक देवेंद्र दुबे वह सुरेखा कुर्रे की भूमिका सराहनीय रही।