पुलिस के जवानों व निगम के कर्मचारियों को मास्क के साथ लस्सी का भी वितरण किया गया


बिलासपुर.शहर के हर चौक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों व नगर निगम के कर्मचारियों को समाजसेवी टीम के द्वारा मास्क व छाछ का वितरण किया गया।इस टीम के लोगों ने पहले तो राशन,भोजन लोगों को वितरण किया है।लेकिन आज कुछ नया करते हुए शहर में भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों व नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को मास्क के साथ साथ लस्सी अमूल छाछ का भी वितरण किया गया।ताकि गर्मी से उनको राहत मिल सके।और वह अपनी ड्यूटी बेहतर से कर सके।मालूम हो कि कोरोना वायरस के महामारी के चलते लॉकडाउन किया गया है।जिसमे पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी दिन रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था व लॉकडाउन को सफल बनाने में लगे हुए है।वही नगर निगम द्वारा भी सुबह से लेकर देर रात तक शहर की साफ सफाई व सेनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।इनके हौसला अफजाई के लिए रोज सामाजिक संगठन व सोशल वर्कर सामने आ रहे है।और इनका ध्यान रख रहे है। कोरोना वायरस के चलते शहर में गरीब व दिहाड़ी मजदूर वर्ग पर खाने पीने की बहुत परेशानी हो रही है।


इसके लिए शासन प्रशासन इनके भोजन व दैनिक जरूरत के सामान मुहैया करा रही है।वही शहर के अनेक सामाजिक संगठन के द्वारा भी लोगों की मदद की जा रही है।कोई राशन बांट रहा है।तो कोई पका भोजन तो कोई फल गरीबों को दे रहे है।वही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क व सेनेटाइजर भी बांटा जा रहा है।इसी कड़ी में मौसम के तेवर बदलने के बाद से अब लोग लस्सी छाछ का भी वितरण कर रहे है।आज के इस अभियान में सपना सराफ, ममता गुप्ता, अरुणिमा मिश्रा, कविता शर्मा, आशुतोष गुप्ता, पंकज मिश्रा, धर्मेंद्र दास का सहयोग रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!