पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती भाजपा कार्यालय में मनाई गई

बिलासपुर. देश के प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती को भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में मनाई गई। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्व.अटल जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए उनके बताये मार्गो एवं आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छ.ग. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महापौर किशोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल, कांशी साहू, भुधर सोनी, भागवत जायसवाल, राजेन्द्र राठौर, रामलाल साहू, महाराज सिंह नायक, बाबा गोस्वामी, प्रदीप कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!