पूर्व मुख्यमंत्री अधिकारियों व कर्मचारियों का कर रहे है अपमान : अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर.पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंहके बयान पर प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह उन सभी अधिकारियो व कर्मचारियो का अपमान कर रहे है ,जो कोविड-19 के संकट काल मे  जनता की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहे है। डॉ रमन सिंह को अपनी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए। अटल श्रीवास्त ने कहा डॉ रमन सिंह और भाजपा अपने अस्तित्व बचाने के लिये संघर्ष कर रहे है इसीलिए छत्तीसगढ़ की भूपेश  सरकार को बदनाम करने की बीड़ा उठा रखा है,जबकि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में आपाधापी,मारामारी,की स्थिति केंद्र की नरेंद्र मोदी की अदूरदर्शिता के कारण है इस पर रमन सिंह कुछ नही बोलेंगे ?,40 दिन तक श्रमिक जिल्लत की जिंदगी जीने के लिए मजबूर थे ,भूखे प्यासे,गर्भवती महिलाएं,वृद्ध ,छोटे छोटे बच्चे,बीमार श्रमिक हजारो हजारो किलो मीटर पैदल चल पड़े,कुछ श्रमिक रास्ते मे दम तोड़ दिए,कुछ दुर्घटना में तो कुछ बीमारी के कारण मर गए , जो असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है, अटल श्रीवास्तव ने कहा शायद इसी मॉडल को लागू करने के लिए डॉ रमन सिंह बार बार बोल रहे है ? अटल श्रीवास्तव ने कहा मनरेगा में पूरे देश मे सबसे ज्यादा मजदूर काम कर रहे है,,केंद्र सरकार 500 रुपये दे रही है पर रमन सिंह बोल रहे राज्य सरकार 1000 रुपये दे , अटल श्रीवास्तव ने कहा छत्तीसगढ़  के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदन शील,है और सरकार गरीबो के साथ खड़ी है,उन्हें हर तरह की मदद और सहयोग दी जा रही है,जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसंशा की जा रही है, अटल ने कहा रमन सिंह कोल ब्लॉक के लेवी की राशि 4140 करोड़ रुपये जो केंद्र के पास है ,मांगने में विश्वास नही रखते,  अभी तक केंद्र सरकार ने इस संकट के लिए कोई सार्थक सहयोग नही की है, साथ ही रमन सिंह ,भाजपा और उनके  सांसदों ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कितनी राशि दी है? सी एस आर का पैसा केंद्र सरकार दबावपूर्वक ले रही है जबकि उसे उसी राज्य में खर्च करना होता है जहाँ कल-कारखाना,फैक्ट्री है ,इस पर भी डॉ रमन सिंह मौन है, अटल श्रीवास्तव ने कहा रमन सिंह ने सत्ता में रहते कई बार किसानों के साथ छल किया,समर्थन मूल्य की बात भूल गए ,जबकि भूपेश सरकार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी शहादत दिवस 21 मई से समर्थन मूल्य की अंतर राशि किसानों को  देने जा रही है तो भी रमन सिंह को प्रॉब्लम हो रही है, अटल श्रीवास्तव ने रमन सिंह से प्रति प्रश्न किया कि रमन सिंह ने 60 दिनों में छत्तीसगढ़ की जनता के लिए केंद्र सरकार से कितना का पैकेज मांगा ? प्रवासी मजदूरों के लिए आश्रित प्रान्त के कितने मुख्यमंत्रियों से बात कर उन्हें राहत देने की बात की?

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!