पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को अभाविप ने दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर. अपने पूर्व कार्यकर्ता व भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली जी के सम्मान में अभाविप बिलासपुर महानगर के कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु संघ कार्यालय में उपस्थित हुए।2 मिनट की मौन धारण कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया तथा ईश्वर से प्रार्थना की।
श्री अरुण जेटली (28 दिसम्बर 1952 — 24 अगस्त 2019) भारत के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं राजनेता थे।वे अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व् भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता एवं वित्त मत्री बने।वे राजग(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के शासन में केन्द्रीय न्याय मन्त्री के साथ-साथ कई बड़े पदों पर आसीन थे। शोक सभा में अभाविप के प्रदेश मंत्री सन्नी केसरी ने श्री अरुण जेटली जी को प्रेरणा श्रोत मान उनके समर्पण की भावना को पुर्ण आदर से कार्यकर्ताओ को अपने अंदर उतारने की बात कही सभा में विभाग सह प्रमुख़ अमित बघेल,महानगर संगठन मंत्री मोरध्वज पैकरा,उपाध्यक्ष राजू ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रौनक केसरी,पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष आलिंद तिवारी,आकाश पांडेय,सृजन पांडेय,प्रकाश श्रीवास,राघवेन्द्र राठौर,पृथा तिवारी,प्रतीक्षा पांडेय,सृष्टि सेडी, शुभम शेंडे,प्रेम मानिकपुरी,अमन कुमार,अविनाश खोलको,हर्ष सौदर्शन,श्रेयस अवस्थी,ऋषभ तिवारी,विजय सिंह,कुणाल मिश्रा,राहुल मरकाम,अक्षय वर्मा,रूपाक सिंह,सुभांसु,प्रतिक,आशुतोष समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे