पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने निकाली साईकल रैली


बिलासपुर. पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष प्रमोद नायक के निर्देश पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी 01. ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अरपा पार ने धरना प्रदर्शन किया एवं ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी रेलवे ने अपने ब्लाॅक में भ्रमण किया। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी 01 के अध्यक्ष तैयब हुसैन के नेतृत्व में प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेखनजरूद्दीन, महिला कांग्रेस शहर की अध्यक्ष सीमा पाण्डे की संयुक्त उपस्थिति में स्थानीय राजीव गांधी चौक जरहाभाटा में धरना दिया गया। धरना स्थल पर ठेले पर लाद कर मोटर सायकल लाई गयी अधिकतर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सायकल से धरना स्थल पहुंचे। धरने के पश्चात् सायकल रैली निकाल कर मंदिर चौक होते हुए वापस राजीव गांधी चौक पहुंच कर केन्द्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई। डीजल पेट्रोल के कीमतों में वृद्धि को वापस लेने और वापस न लेने पर प्रधानमंत्री से स्तीफा देने की मांग की गई। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘‘जबसे मोदी सरकार आई है कमर तोड़ महगाई’’ है, कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि जब पूरे विश्व में क्रूड आयल की कीमत बहुत कम है और भारत के अलावा अन्य देशों में पेट्रोल की कीमत भारत के 25 प्रतिशत के बराबर है, तो यहा प्रतिदिन वृद्धि होना समझ से परे है कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि, कोरोना महामारी के दौर में भी जब लोगों के पास रोजगार धंधे नहीं है व्यापार ठप पड़ा हुआ है तब मोदी सरकार लोगों के जेब में डाका डाल रही है। डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक होना शर्मनाक है, डीजल की मूल्य वृद्धि का असर पूरे बाजार पर पड़ रहा है, राशन सब्जी और आवश्यकता की सभी वस्तुए इससे प्रभावित एवं महंगी हो रही है वही कृषि का समय होने के कारण ट्रैक्टर से काम कराना महंगा पड़ रहा है। एक तरफ 20 लाख करोड़ की झूठी वाह वाही और दूसरी तरफ डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता को लूटना यही भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र है। धरने को प्रमुख रूप से महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डे, पार्षद रविन्द्र सिंग, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार तिवारी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाॅक अध्यक्ष तैयब हुसैन ने किया। प्रमुख रूप से पार्षद सीमा घृतेश, पूर्व पार्षद पंचराम सूर्यवंशी, कांशी रात्रे, एमआईसी सदस्य सीताराम जायसवाल, भरत कश्यप, राजेश शुक्ला, जुगल किशोर गोयल, पुश्पेन्द्र साहू, संध्या तिवारी, पार्षद राम बघेल, सूरज मरकाम, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जावेद मेमन, अमितेश राय, एन.एस.यू.आई. के वसिम खान, विनय जांगड़े, कप्तान खान, राम कुमार चतुवेदानी, संदीप मसीह, मिथलेश सेन्ड्री, मनीराम साहू, भरत जोशी, राजू यादव, मेडी राव, प्रेम सोना, अक्षय सिंग, इजहार खान, सोनू ठाकुर, हर्ष परिहार, विरेन्द्र सारथी, इमरान खान, रेशम डाहिरे, सुनिल राजगीर, राजेन्द्र सारथी, अर्जुन सिंह, शेख अयूब, गुड्डू तिवारी, अफरोज बेगम, मंजू त्रिपाठी, सहजादा खान, जयपाल निर्मलकर, अभिलाश रजत, अशोक रजवाल, शेरू असलम, अनस खोखर, विराज रजक, सोनू सिंह, रिजवान खान, दिलीप कक्कड़, बद्रीकरण यादव, अशोक भण्डारी, अमर बजाज, अशोक बजाज, भरत जुरयानी, मल्लू पंत, प्रशांत पाण्डे सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!