प्रकाश इंडस्ट्रीज के ऑफिस में चोरों का धावा, लॉकर तोड़कर 23740 पार

बिलासपुर. मेसर्स प्रकाश इडस्ट्री के सरकंडा क्षेत्र में स्थित कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने लॉकर में रखे 23740 रु चोरी कर पार कर दिये। इसके अलावा ऑफिस में रखे दस्तावेजों को बिखरा दिया है। एकाउन्टेन्ट की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने चोरो के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर में मेसर्स प्रकाश इंडस्ट्रीज का कार्यालय है। सोमवार से शनिवार तक कार्यालय खुलता है। रविवार को अवकाश होने के कारण बंद रहता है। रात 8 से सुबह 8 बजे तक गार्ड रहता है। रविवार की रात 8 बजे गार्ड आया तो उसने देखा कि चार लड़के ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। आहट मिलते ही चोर बाजू के झाड़ियो में छुप कर भाग गये। गार्ड ने फोन पर एकाउन्टेंट महेंद्र पाण्ड़े को सूचना दी। स्टाफ के साथ मौके में पहुचने पर उन्हों ने देखा कि चोरों ने सभी कमरों को खोलकर दस्तावेज को बिखरा दिया था व अलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर इसमें रखे 23740 रु चोरी कर ले गये। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।