प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 5 को

File Photo

बिलासपुर। यूपी हाथरस के दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई। जिसमें धरना-प्रदर्शन के बाद सक्षम अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजन 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कांग्रेस के सभी ब्लाक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के द्वारा ब्लाक मुख्यालयों में ‘एक दिवसीय धरना प्रदर्शनÓ कर सक्षम अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष झग्गर राम सूर्यवंशी ने बताया कि गत दिनों उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसका दिल्ली के हॉस्पिटल में निधन हुआ और उत्तरप्रदेश सरकार ने रातोरात पीडि़ता का दाह संस्कार कर दिया। साथ ही पीडि़त परिवार को शासन-प्रशासन द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है। मीडिया और सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओ को परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है। झग्गर राम सूर्यवंशी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में लगातार अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। जिसके खिलाफ 5 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। धरना में विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश व जिला/शहर/ ब्लाक पदाधिकारी, निर्वाचीत जनप्रतिनिधि (जिला/जनपद सदस्य), पार्षद, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी, आईटी सेल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!