June 11, 2020
बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों का संचालन 15 जून से
बलरामपुर/धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी. बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहल की जा रही है। जिसके तहत् बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तीन विकासखण्डों में उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। वर्तमान में इन विद्यालय का संचालन शासकीय प्रज्ञा माध्यमिक शाला बलरामपुर, शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज तथा शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय वाड्रफनगर में किया जा रहा है। चयनित विद्यालयों में प्राचार्यों की नियुक्ति कर दी गई है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा 1 ली से 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी। विद्यालयों में 15 जून 2020 से कक्षायें प्रारंभ की जा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए अभिभावक प्राचार्य के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। शासकीय प्रज्ञा प्राथमिक शाला बलरामपुर में प्रवेश हेतु प्राचार्य विमल दुबे मोबाइल नम्बर 94242-48490, शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय (प्रज्ञा माध्यमिक शाला) रामानुजगंज में प्रवेश हेतु प्राचार्य बागर साय मोबाईल नम्बर 94063-45881 तथा शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय वाड्रफनगर (प्रज्ञा प्राथमिक शाला) प्राचार्य बी.एल. मरौलिया 97552-44306/96694-70963 में प्रवेश हेतु संपर्क कर सकते हैं।