January 4, 2020
बिलासपुर नगर निगम के स्पीकर पद पर शेख नजीरुद्दीन की ताजपोशी
बिलासपुर. नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी रामशरण यादव के निर्विरोध चुने जाने के बाद सभापति भी निर्विरोध निर्वाचित हुआ।और कांग्रेस प्रत्याशी शेख नजीरुद्दीन सभापति चुने गए। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने महापौर एवं सभापति का चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया। जिसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी रामशरण यादव निर्विरोध महापौर और शेख नजीरुद्दीन निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुए। जिसके बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।बिलासपुर नगर निगम में आज महापौर और उसके बाद सभापति का चुनाव हुआ। कांग्रेस और भाजपा के बीच जोर आजमाइश चल रही थी। क्रास वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस ने अंतिम समय में प्रत्याशी घोषित किया। हालांकि दलीय आधार पर गौर करें, तो 70 वार्ड वाले बिलासपुर नगर निगम में 37 सीट पर कांग्रेस और 32 सीट पर भाजपा के पार्षद हैं। परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस के नेता शेख गफ्फार की मौत से एक सीट रिक्त हो गई है। गौरतलब है, कि निकाय चुनाव में कांग्रेस के 35 और कांग्रेस के बागी तीन मिलाकर कुल 38 सीटें जीती हैं। इससे यहां कांग्रेस का पलड़ा भारी था। यही वजह थी, कि भाजपा ने मेयर और सभापति के लिए प्रत्याशी न उतारने का निर्णय लिया, और दोनों पदों पर कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।