बिलासपुर मंडल के नए रेल प्रबंधक आलोक सहाय ने पदभार ग्रहण किया

बिलासपुर. आलोक सहाय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंड़ल के नये मंडल रेल प्रबंधक बनाए गए हैं उन्होने 21 नवम्बर 2019 को मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया।  श्री सहाय वर्तमान मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.राजगोपाल के स्थान पर मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर का पदभार ग्रहण किया। साथ ही सभी शाखाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक कर परिचय प्राप्त किया एवं मंडल में चल रहे कार्यों तथा परियोजनाओं की जानकारी ली। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B-Tech डिग्री प्राप्त श्री सहाय भारतीय रेलवे विद्युत अभियांत्रिकी सेवा (IRSEE) के 1989 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व श्री सहाय मुख्यालय में मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर (CELE) के पद पर कार्यरत थे। श्री सहाय को दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा, सियालदा एवं आसनसोल मंडल में मंडल विद्युत अभियंता, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में वरि.मंडल विद्युत अभियंता(परिचालन), नागपुर मंडल में वरि.मंडल विद्युत अभियंता(कर्षण), नागपुर मेट्रो रेलवे कारपोरेशन लिमिटेड में मुख्य योजना प्रबंधक(विद्युत), मुख्यालय में मुख्य विद्युत इंजीनियर(रोलिंग स्टाक एवं जनरल) जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!