July 5, 2020
बिलासपुर में एक साथ 24 मरीज मिलने से मचा हड़कंप
बिलासपुर. जिले में एक साथ 24 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। बिलासपुर शहरी क्षेत्र से 6 मरीज व मस्तुरी क्षेत्र से 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिलासपुर के सरकंडा इलाके से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। अधिकारी की पत्नी को मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया है। वही कासिम पारा और अन्य जगहों में मिले मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात अचानक शहर के मंगला व मस्तुरी से 19 मरीज़ों की पुष्टि होने से फिर से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों को भर्ती प्रक्रिया में लगा हुआ है।