January 28, 2021
बीबीबीपी के डांस क्लासेज मे मनाया गया गणतंत्र दिवस
चांपा. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चांपा द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क डांस क्लासेज में उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को तिरंगा झंडा और चाकलेट वितरित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सह संयोजक संगीता पाण्डेय ने बताया कि डांस क्लासेज में बच्चों का उत्साह उमंग देखर अपने स्कूल के दिनों की याद ताजा हो गई। उल्लेखनीय है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चांपा द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक सप्ताह के लिए निशुल्क डांस क्लासेज का शुभारंभ किया गया है जहां डांस टीचर कु. संस्कृति सृष्टि पाण्डेय द्वारा बालिकाओं को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक डांस सिखाया जा रहा है। डांस क्लासेज में गणतंत्र दिवस पर संगीता पाण्डेय श्रीमती वंदना पाण्डेय संस्कृति पाण्डेय आदि उपस्थित थे।