ब्लाॅक कांग्रेस 1 की गांधी विचार यात्रा का चौथे दिन

बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस बिलासपुर की उपस्थिति में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी एक बिलासपुर ने गांधी विचार यात्रा मध्यनगरी चैक से ब्लाॅक अध्यक्ष एवं पार्षद तैय्यब हुसैन के नेतृत्व में प्रारंभ की गयी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, प्रदेश सचिव महेश दुबे, टाटा, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव जावेद मेमन विशेष रूप से उपस्थित थे यात्रा मध्यनगरी चैक से पार्षद प्रत्याशी श्रीमती मंजू त्रिपाठी निवास होते हुये इदगाह चैक, मिशन हास्पिटल, सिम्स चैक, जूनी लाईन सदर बाजार, किशन चैक, खपरगंज, कालीमंदिर चैक, होते हुये मध्यनगरी चैक में समाप्त हुइ। पार्षद एवं ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैेन ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर यह यात्रा गांधी जी का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचने का माध्यम बन रही है। महात्मा गांधी के विचार आज के समय में सामयिक है। लोगों को गांधी के चरित्र और गांधी के संदेश के बारे में जागृत करना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। यात्रा के दौरान जनता से सीधा संवाद करवाया है। साथ ही जनता की छोटी छोटी समस्याओं को भी हल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तैययब हुसैन ने कहा  कि गांधी जी हमेशा अंतिम व्यक्ति की चिंता करते थे। 150वीं जयंती के अवसर पर भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ से कुपोषढ खतम करने का अभियान 2 अक्टूूब्र को प्रारंभ किया है। हम समस्त कांग्रेस जन शासन के इस अभियान को सफल बनाने हेतु नगर निगम बिलासपुर के क्षेत्र में कुपोशण खतम करने का अभियान चलायेगां आंगनबाडी केन्द्रो को मजबूत किया जायेगा। और मितानीयों के कार्यो पर भी नजर रखेगे।

यात्रा के दौरान जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। गांधी का जीवन परिचय भी बांटा जा रहा है। यात्रा के साथ रघुपति राजव राजा राम का रामधुन भी बजता रहा। गली और घर से लोग यात्रा में शामिल होकर गांधी का स्वागत भी करते रहे। प्रमुख रूप से यात्रा में राकेश शर्मा, मंजू त्रिपाठी, पंचराम सूर्यवंशी, शहजादी कुरैशी, रामा बघेल, सीमा सोनी, शेखर मुदिलियार, अर्जुन सिंह, अनिकेत सिंह, सीताराम जयसवाल, स्वप्निल शुक्ला, सुदेश नंदनी, मो. आकिद, शेख मोइनुद्दीन, बद्री यादव, अफरोज बेगम, विरेन्द्र सारथी, लक्की परिहार, भरत जोशी, काजू दीक्षित, घर्मेश शर्मा, बाटू सिंह, हरवेन्द्र शुक्ला, संदीप वाजपेयी, सोनू सिंह, आरिफ अली, लल्ला, रवि ठाकुर, इमरान खान, रमजान गौरी, वकार खान, अंकित भिसेन, संकी तिवारी, केशव गोरख, सोनू ठाकुर, एवं बडी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। कल यह यात्रा शाम 4.00 बजे से सत्यम चैक से प्रांरभ होकर वार्ड क्रमाक पुराना 13, 14, 15 व 16 के वार्डों में विभिन्न स्थानों भ्रमण करेगी। इसमें ब्लाॅक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन ने सभी कांगे्रस जनों से बडी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। ब्लाॅक 2 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, ब्लाॅक 3 के अध्यक्ष विनोद साहू एवं ब्लाॅक 4 के अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में चैथे दिन भी जारी एवं चारों ब्लाॅकों में कल यह यात्रा जारी रहेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!