भक्त चरणदास ब्लाक स्तरीय एवं जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आंदोलन में लेंगे भाग

रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ पर्यवेक्षक भक्त चरणदास 6 नवंबर 2019 बुधवार को रात्रि 9.40 बजे रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। 
दिनांक 7 नवंबर 2019 गुरूवार सुबह 8.30 बजे अंबिकापुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे सर्किट हाउस से प्रतापपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे प्रतापपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन आंदोलन में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे प्रतापपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे अंबिकापुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे ग्राम कतकालो में ब्लाक स्तरीय धरना प्रदर्शन आंदोलन में भाग लेंगे। रात्रि 9.30 बजे अंबिकापुर से उस्लापुर (बिलासपुर) के लिए रवाना होंगे।
दिनांक 08 नवंबर 2019 शुक्रवार को बिलासपुर में सुबह 10 बजे पत्रकारवार्ता में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे बिलासपुर में, दोपहर 12 बजे कोनी, बेलतरा विधानसभा में, दोपहर 1 बजे रतनपुर में, दोपहर 3 बजे कोटा में ब्लाक स्तरीय धरना प्रदर्शन आंदोलन में भाग लेंगे। शाम 4.30 बजे कोटा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। 
दिनांक 09 नवंबर 2019 शनिवार को सुबह 7 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे जगदलपुर पहुंचकर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आंदोलन में भाग लेंगे। शाम 4 बजे जगदलपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। 
दिनांक 10 नवंबर 2019 रविवार को सुबह 8 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर पहुंचकर शाम 4 बजे राजीव भवन, रायपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। 
दिनांक 11 नवंबर 2019 सोमवार को सुबह 8 बजे रायपुर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे जांजगीर में, दोपहर 3.30 बजे कोरबा में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आंदोलन में भाग लेंगे। शाम 6.25 बजे कोरबा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!