भगवान श्रीकृष्ण ही सही अर्थों में जीवन गुरु हैं : सांसद अरूण साव

बिलासपुर. भगवान श्रीकृष्ण सही अर्थो में जीवन गुरु हैं..क्योंकि हमारे कर्म ही जीवन की दशा और दिशा तय करते हैं। कर्म की प्रधानता ही उनके जीवन में सबसे उपर रही है। बिलासपुर यादव समाज को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई।
उक्त उदगार बिलासपुर यादव समाज द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह  में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अरूण साव सांसद, बिलासपुर ने व्यक्त किये। समारोह में अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यादव समाज में जन्मे भगवान कृष्ण से जुड़ी हर बात हमें जीवन के प्रति जागृत होने का संदेश देती है।बिलासपुर यादव समाज को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाने पर बहुत बहुत बधाई। समारोह के अध्यक्ष रामशरण यादव महापौर बिलासपुर ने कहा कि मानवीय स्वभाव की विकृति और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण करने वाले योगेश्वर श्रीकृष्ण ही सही अर्थों में अत्याचार और अहंकार के विरोधी रहे हैं। समारोह में क्षविशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद जनपद सदस्य विनोद यादव, पार्षद विष्णु यादव,लक्ष्मी यादव,विजय यादव, पूर्व पार्षद तेजनाथ यादव, सी एल यादव, जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव, सुनील यादव,भईया राम यादव, दीपक यादव,मनोज यादव, अनिल यादव पूर्व सरपंच, रामफल यादव, जोगीराम यादव, सुरेश यादव,रामपुरी यादव, श्रीमती रूखमणी यादव, श्रीमती राही यादव एवं श्रीमती मंजू यादव ने भी आयोजन में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
समारोह की शुरुआत करते हुए मुख्य संयोजक डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि गत 35 वर्ष से बिलासपुर यादव समाज भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाता रहा है। परन्तु कोरोना महामारी के कारण इस बार इस समारोह को छोटे रूप में सादगीपूर्ण ढंग से से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। तत्पश्चात बिलासा कला मंच के कलाकारों ने सुमधुर भजनो की प्रस्तुति की। इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले संतोष यादव मुंगेली का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। वहीं जय यादव जय माधव महिला स्वसहायता समूह तिफरा के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष नीरज यादव ने किया। समारोह को सफल बनाने में प्रमुखरूप से पूर्व पार्षद शिव यादव ,शैलेन्द्र यादव,  युवा नग् र अध्यक्ष शंकर यादव, अनिल यादव, विष्णु यादव,गोपाल यादव,विजय यादव,उमेन्द्र यादव, श्रवण यादव , सुरेंद्र यादव, शुभम यादव, राहुल यादव, मंजीत यादव, संदीप यादव, सत्येन्द्र यादव, मनोज यादव, लाला यादव, गोपी यादव गोलू  ,कु रीना यादव संगीता ,यादव सीमा यादव,दुर्गा यादव, गोपाल यादव , नंद किशोर यादव,आकाश यादव, सतीश यादव, प्रमोद यादव,सुरेश यादव,मेघनाथ यादव,कमल यादव,दिनेश यादव,विनय यादव, राज यादव,गझू यादव,मनोज यादव, लल्ला यादव, सतेंद्र यादव,अक्षय यादव,गणेश यादव, रामावतार यादव, जगदीश यादव, रामकिशुन यादव,प्रकाश यादव, संतोष यादव, विकास यादव, संतोषी यादव, मंजू यादव,कविता यादव, दुर्गी यादव, बीना यादव, संगीता यादव, सुरेखा यादव, सरिता यादव, ममता यादव, पूनम यादव, चेताली यादव, लक्ष्मी यादव, सावित्री यादव, अन्नपूर्णा यादव,शरद यादव, रामकुमार यादव,राजेश यादव,मनहरण यादव,जितेंद्र यादव,जवाहर यादव, रमेश यादव, संजय यादव, अभीलेश यादव,दिलीप यादव,राहुल यादव, रमाकांत यादव, बैजनाथ यादव, बाला राम यादव, गोपाल यादव आदि पदाधिकारी, महिलाएं,युवा, बच्चे उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!