भाजपा करें सांसद पर कार्यवाही और सांसद अपने शर्मनाक बयान के लिये माफी मांगे

रायपुर.कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के कांकेर सांसद मोहन मंडावी के बेहद आपत्तिजनक और नारी विरोधी बयान की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। क्या जो उनको वोट नहीं देगा उस नारी का, उस बालिका की सुरक्षा की बात भाजपा और सांसद मोहन मंडावी नहीं करेंगे। यह बयान भाजपा की घटिया नारी विरोधी मानसिकता स्पष्ट उजागर करता है। नारी कहीं की भी हो, बालिका कहीं की भी हो, अगर उसके साथ अनाचार, अत्याचार होता है तो यह गंभीर बात है और उत्तरप्रदेश में शव को रातों-रात जलाया गया, इसी तरह परिवार वालों को शत तक नहीं दिया गया, जिस तरह बालिका के साथ अब उसकी सीबीआई हो रही है। इस समय सांसद जैसे जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा उसको बनावटी कहना सीधे-सीधे सीबीआई जांच को प्रभावित करने की कोशिश है। भाजपा सांसद मोहन मंडावी द्वारा नारी विरोधी बयान भाजपा का नारी विरोधी चरित्र का जीताजागता सबूत है। कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा सांसद मोहन मंडावी पर इस बयान के लिये तत्काल कार्यवाही करें और मोहन मंडावी इस बयान के लिये माफी मांगे। 

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज कांग्रेस ने स्पीक फॉर हुमेन सेफ्टी का अभियान सोशल मीडिया में चलाया। आज पूरे देश में नारी सुरक्षा पर भाजपा के गैर जिम्मेदार रवैये पर गुस्सा उबल रहा है। खासकर महिला जगत आंदोलित है। भाजपा लोकसभा चुनाव में नारी सुरक्षा का वादा करके सत्ता में आई थी। लेकिन भाजपा शासित राज्य में लगातार महिलाये अत्याचार, अनाचार का शिकार हो रही है और भाजपा के राज्य सरकारों ने आरोपी को संरक्षण देने का काम किया है। नारी सुरक्षा के लिए और नारी सुरक्षा के लिए कोई लड़ाई में कोई कसर कांग्रेस पार्टी ने नही छोड़ी है। उत्तरप्रदेश में हाथरस, भदौही फिर उत्तरप्रदेश बलरामपुर में जिस तरीके से अमानवीय घटनाये हो रही है। पहले जम्मू मे कठुवा और उत्तरप्रदेश में उन्नाव में भाजपा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधी ने अनाचार की घटनाओं में शामिल रहे। पीड़िता को पीड़िता के परिवार को जिस प्रकार धमकीया दी गयी और हत्या तक किर दी गयी। हाथरस में रात को 2.30 बजे शव को परिवार वालो की अनुपस्थिति जलाया गया। सबूत मिटाये जा रहे है। खुलेआम साजिश चल रही है, षडयंत्र चल रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस ने आवाज बुलंद की है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!