भाजपा किसान विरोधी थी है और रहेगी : त्रिवेदी

रायपुर. भाजपा के आंदोलन पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया देते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2500 रू. धान का मूल्य देने वाली कांग्रेस सरकार को रोकने वाली भाजपा की केंद्र सरकार है और भाजपा के नेता ही कर रहे है आंदोलन, इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हुआ। भाजपा किसान विरोधी थी है और रहेगी। 2018-19 में चुनाव के पूर्व 2500 रू. में धान खरीदी करने की घोषणा की थी, समर्थन मूल्य 1750 और 1780 में धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी थी। कांग्रेस का सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने अपने वादों के अनुरूप किसानों को अंतर की राशि सभी किसानों को प्रदय किया था। इसी प्रकार इस वर्ष केन्द्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते केन्द्र के आदेश पर समर्थन मूल्य 1815 व 1835 में किसानों का धान खरीदी 1 दिसंबर से प्रारंभ हो रही है। कांग्रेस की सरकार किसानों को 2500 रू. देने प्रतिबद्ध है और मंत्रियों की उपसमिति बनाकर इसमें शीघ्र निर्णय लेकर किसानों को 2500 रू. में धान दिया जायेगा। 1 दिसंबर को भाजपा 2500 रू. में धान खरीदी की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है, उनसे अपेक्षा है कि जो-जो इस किसान विरोधी आंदोलन में हिस्सा ले रहे है वह लिखकर दे देवे कि वे 2500 रू. में अपना धान नहीं बेचना चाहते है और अंतर की राशि भविष्य में नहीं लेंगे और केन्द्र द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर ही धान बेचेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!