भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने लोकसभा में मिली हार को स्वीकार किया,नैतिक जिम्मेदारी लेकर अदम्य साहस और एक सफल नेतृत्वकर्ता होने का परिचय दिया है। शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों में हुयी हार के बाद भी सुरमा बने बैठे है। डम्पर घोटाले का आरोप झेल रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व पर टिका टिपण्णी करने के लायक ही नही है।विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश की जनता से मुंह चुराते बाहर बाहर भाग रहे है। उनकी हालत नकटा के नाक कटे सवा हाथ बाढ़े की तरह है। विधानसभा में मिली करारी हार से भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता ने भाजपा के वास्तविक चेहरा को पहचान लिया। 15 साल तक सत्ता में बैठे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकारों के 15 साल के कमीशनखोरी भ्रष्टाचार अराजकता के पाप से कांग्रेस की सरकार राज्य को मुक्त करार रही है।कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के हित में फैसला लिया किसानों का कर्ज माफ होने से दोनों प्रदेशों की जनता खुशहाल है। भाजपा शासन काल मे हो रहे किसानों के आत्महत्या जैसे प्रकरण बन्द हुए हैं।भाजपा विश्व की सबसे बड़ी फर्जी दल है भाजपा दल नहीं बल्कि दलदल है विश्व में जितने प्रकार के अपराध होते हैं उनके जानकार भाजपा में पाए जाते हैं। अपराध विज्ञान के शोधार्थी को भाजपा ज्वाइन कर लेना चाहिए इससे उन्हें अपराध के तरीके और अपराधियों में शोध करने में सहूलियत होगी।