भाजपा द्वारा किसानों के बीच झूठी अफवाह और भ्रम फैलाने का कांग्रेसजन देंगें डटकर जवाब

रायपुर. भूपेश बघेल जी की कांग्रेस सरकार 1 दिसंबर 2019 से प्रदेश के समस्त 1333 सोसाईटी में सरकारी धान खरीदी के माध्यम से किसानों का धान खरीद रही है। भारतीय जनता पार्टी के कुछ पदाधिकारियों और किसानों के बीच राज्य सरकार के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाकर किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रहे है। किसानों में भ्रम की स्थिति निर्मित होने को देखकर कांग्रेस ने इस दिशा में किसानों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि किसान भाईयों को धान बेचने में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु जिला, ब्लाक खरीदी केन्द्र स्तर पर गठित निगरानी समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन कम से कम दो धान खरीदी केन्द्र में उपस्थित होकर धान खरीदी के कार्य की देखरेख को और किसानों के साथ समन्वय स्थापित करें। राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किसान हित में लिये गये धान खरीदी के निर्णय से अवगत कराते हुए किसानों को इस महान कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करे। सभी जिला एवं ब्लाक कांग्रेस इकाईयों से आग्रह किया गया है कि इस कामों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निगरानी समिति के सदस्यों को अनिवार्य रूप से निर्देशित करे तथा की गई कार्यवाही से प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी को अवगत करावें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!