September 4, 2019
भाजपा पश्चिम मंडल की आवश्यक बैठक सक्रिय सदस्यता,संगठन चुनाव सहित वार्डो के परिसीमन पर हुई चर्चा

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल की आवश्यक बैठक आज दिनांक 4 सितंबर बुधवार शाम को रखी गई ।बैठक में मुख्य रूप से सक्रिय सदस्यता संगठन चुनाव प्रक्रिया एवं आगामी नगर निगम चुनाव संबंधी वार्डो के परिसीमन अन्य विषयों पर चर्चा की गई ।बैठक में जिला भाजपा की तरफ से मुख्य वक्ता महापौर किशोर राय एवं बंधु मौर्य ने संगठनात्मक दृष्टिकोण से अपने विचार रखे। भाजपा मंडल बैठक में मनीष अग्रवाल रमेश लालवानी सहदेव कश्यप आनंद दुबे अजीत सिंह भोगल सीमा पांडे आदित्य तिवारी राजेंद्र भंडारी नारायण सावरकर पार्षद रमेश जायसवाल बबलू अंजनी कश्यप अंजना सुकांत वर्मा अनुज मधुबाला टंडन संजय गुप्ता शैलेंद्र यादव संजय यादव सहित मंडल पदाधिकारी वार्ड पदाधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कार्यकर्ता युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।