भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ बिलासपुर से पहुंचे कार्यकर्ता मरवाही विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी का कार्य करने में जुटे

बिलासपुर. मरवाही उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के नेतृत्व में मरवाही चुंनाव प्रभारी एवम पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल  के मार्ग दर्शन में बिलासपुर से आए दक्षिण भाजपा मंडल कार्यकर्ता जोर शोर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर गंभीर सिंह  का प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए है। कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाने और उनके साथ मिलकर पर्ची बनाने से लेकर घर घर जन संपर्क करने का काम भी बिलासपुर से पहुंचे कार्यकर्ता वहा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कर रहे है। वहा जनता का भी खूब आशीर्वाद डा गंभीर सिंह भाजपा प्रत्याशी  को मिल रहा है। इसमें जोन प्रभारी  अंबिकापुर के पूर्व महापौर प्रमोद मिंज के अलावा प्रदेश कार्य समिति के सदस्यअमर जीत दुआ लगातार बूथों का दौरा कर रहे है। उनके सहयोगियों में मंडल प्रभारी अमित तिवारी महामंत्री, नारायण गोस्वामी महामंत्री, मनीष गुप्ता मंत्री, राजकुमार आदि निरंतर सक्रियता से लगे हुए हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!